Big News : करन माहरा द्वारा की गई नियुक्तियां रद्द, भाजपा ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस में है तालमेल की कमी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

करन माहरा द्वारा की गई नियुक्तियां रद्द, भाजपा ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस में है तालमेल की कमी

Yogita Bisht
2 Min Read
करन माहरा KARAN MAHARA

उत्तराखंड कांग्रेस में हुई नियुक्तियों पर राज्य कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने तलवार चला दी है। जिससे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को झटका लगा है। शैलजा कुमारी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। जिसके बाद बीजेपी ने इस पर तंज कसा है।

करन माहरा द्वारा की गई नियुक्तियां रद्द

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। कुमार शैलजा ने एक चिट्ठी जारी कर अपनी चिट्ठी में कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की मंजूरी लिए बिना ये नियुक्तियां की गई थी इसलिए इन्हें रद्द कर दिया गया है।

नियुक्तियां रद्द होने पर राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चाएं

करन माहरा द्वारा की गई नियुक्तियां रद्द होने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे उत्तराखंड कांग्रेस की मनमानी पर ब्रेक के तौर पर देखा जा रहा है। इस मुद्दे पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि प्रदेश प्रभारी से मुलाकात के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। कहीं पर कुछ गलतफहमी हुई हैं। जिसकी वजह से उन्होंने इन नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला लिया है।

कांग्रेस में है तालमेल की कमी

भाजपा विधायक का कहना है की कांग्रेस में ताल मेल की कमी है। ये निर्णय संगठन के लोगों को विश्वास में न लेकर एक तरफा लिए गए हैं। उन्होंने कहा की निश्चित तौर पर जब इसकी शिकायत हुई होगी तब कांग्रेस हाई कमान ने इसे निरस्त किया होगा। इस तरीके की घटनाएं तभी घटित होती हैं जब आपसी ताल-मेल नहीं होता है और आपसी संघर्ष अंदर चल रहा होता है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।