Dehradun : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान- दिल्ली में मतगणना के बाद एक्जिट पोल के सभी नतीजे फेल होंगे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान- दिल्ली में मतगणना के बाद एक्जिट पोल के सभी नतीजे फेल होंगे

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
amit shah

विकासनगर : कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये बीते दिन रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत पछवादून दौरे पर हैं। प्रदेश अध्य्क्ष बंशीधर भगत ने त्यूनी, चकराता से लेकर विकास नगर, सहसपुर तक भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें अभी से 2022 के विधानसभा चुनावों में जुटने का आह्वान किया। विकास नगर में बंशीधर भगत ने कहा कि दिल्ली में मतगणना के बाद एक्जिट पोल के सभी नतीजे फेल हो जायेगे। हालांकि नतीजा इसके उल्ट है। एक्जिट पोल एक दम सही साबित हुआ और दिल्ली में एक बार फिर से भाजपा ने अधिकतर सीटों पर कब्जा किया और एक बार फिर से दिल्ली में आप की सरकार बनेगीय़ नए नए प्रदेश अध्य्क्ष बने बंसीधर भगत बोले कि इस बार प्रदेश में भी पार्टी 57 से अधिक सीटे हासिल करेगी।

नेता के तौर पर बेहद वरिष्ठ भाजपा के नये नवेले प्रदेश अध्यक्ष गैरसैण राजधानी के मुद्दे को हंसी मजाक में उड़ा रहे हैं। गैरसैंण को राजधानी बनाये जाने को लेकर भाजपा विधायकों द्वारा ही समर्थन करने के एक सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष टाल मटोल करते नजर आये। इतना ही नहीं इस सवाल पर उन्होंने यह भी कहा कि ये नीतिगत मामला है। उनका तो अभी 15 दिन पहले ही जन्म हुआ है इस पर साथ में खड़े तमाम कार्यकर्ता ठहाके मार कर हंसने लगे।

Share This Article