Big News : निकाय चुनाव के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, UP के सीएम योगी समेत ये नाम हैं शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

निकाय चुनाव के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, UP के सीएम योगी समेत ये नाम हैं शामिल

Yogita Bisht
1 Min Read
निकाय चुनाव

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी निकाय चुनाव नें प्रचार करने के लिए उत्तराखंड आएंगे। सीएम योगी समेत लिस्ट में 40 नाम शामिल हैं।

निकाय चुनाव के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

निकाय चुनाव के लिए मतदान होने में अब कुछ ही दिनों का समय बाती है। बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी स्टार प्रचारकों में शामिल है। इसके साथ ही सीएम पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम स्टार प्रचारकों में शामिल है।

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर भी स्टार प्रचारकों में शामिल

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सभी सांसद और मंत्री भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। इसके साथ ही अनिल बलूनी, विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र रावत, तीरथ सिंह रावत और सुधांशु त्रिवेदी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

Cm dhami
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।