देहरादून: आज उत्तराखंड में लोकपर्व इगास मनाया जा रहा है। इगास की धूम उत्तराखंड से देश की राजधानी दिल्ली और विदेशों तक नजर आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मुहिम ने इगास को बड़ी पहचान दिलाई है। बलूनी के प्रयासों से आज इगास को फिर से मनाया जाने लगा है।
भाजपा अध्यक्ष पेजी नड्डा ने भी ट्वीटकर उत्तराखंड के लोगों को इगास की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लोगों को इगास/बूढ़ी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपने ट्वीट में इगास की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इतना ही नहीं। इगास का पर्व देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे उत्तराखंडी मना रहे हैं। लोगों इगास को फिर जिंदा करने के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मुहिम का सराहा है। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी इस मुहिम की सराहना की है।