Big News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे देहरादून, चुनाव तैयारियों का लेंगे जायजा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे देहरादून, चुनाव तैयारियों का लेंगे जायजा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
cm pushkar singh dhami

cm pushkar singh dhamiदेहरादून – भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नए भारत के निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के प्रयास की पूरे विश्व में सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री भारत के हर नागरिक को मजबूत करना चाहते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे साढ़े तीन लाख कार्यकर्ता हर महीने बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हैं और इस संख्या को हम अगले महीने तक 5 लाख करके दिखाएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि वह गढ़वाल मंडल की 41 विधानसभा सीटों की समीक्षा के लिए पहुंचे हैं। जनपद वार यह समीक्षा बैठक होगी।

Share This Article