National : हरियाणा में बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हुए शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हरियाणा में बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हुए शामिल

Renu Upreti
2 Min Read
BJP MP Brijendra Singh joins Congress

हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बृजेंद्र सिंह और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।

एक्स पर दी जानकारी

इससे पहले उन्होनें बीजेपी से रिजाइन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी भाजपा के साथ ही पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होनें मुझे हिसार के सांसद के रुप में सेवा करने का अवसर दिया।

अपने पिता के साथ थामा हाथ

बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

10 साल बाद कांग्रेस में वापसी

बीरेंद्र सिंह ने 2014 में कांग्रेस में छोड़ी थी। इसके बाद भाजपा ने राज्यसभा सदस्य बनाकर उन्हें केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाया था। उनकी पत्नी प्रेमलता को उचाना सीट से विधायक बनाया। 2019 में बृजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा सीट पर उतारा गया था। अब दल साल बाद बीरेंद्र सिंह का परिवार कांग्रेस में वापसी कर रहा है।

Share This Article