Big News : लक्सर से भाजपा विधायक का बयान : सोनिया गांधी थी एक वेटर और पूर्व PM एक रोबोट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लक्सर से भाजपा विधायक का बयान : सोनिया गांधी थी एक वेटर और पूर्व PM एक रोबोट

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

लक्सर : अपने विवादों और विवादित बयानों से चर्चाओं में रहने वाले लक्सर विधायक संजय गुप्ता एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बयान से कांग्रेसियों मे रोष है। बता दें कि भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने इस बार किसानों की रैली में आए किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर विवादित बयान दिया है। विधायक के इस बयान से हरिद्वार समेत प्रदेश भर के कांग्रेसियों में रोष है। कांग्रेसियों का कहना है कि आज भाजपा किसानों को बांटने में लगी हुई है, जिस तरह से किसानों का आंदोलन चल रहा है ,यह सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है।

वही लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने किसानों और जनता को संबोधित करते हुए जहां सोनिया गांधी को जहां वेटर बताया तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री को रॉबर्ट करार दिया। साथ ही विधायक ने राहुल गांधी को एक बार फिर पप्पू कह कर संबोधित किया आप को बता दे की आज हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बीजेपी किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया था ,जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपाई ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे | 

Share This Article