Big News : लालकुआं सीट से पूर्व CM हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा! पढ़िए पूरी खबर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लालकुआं सीट से पूर्व CM हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा! पढ़िए पूरी खबर

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीटों में से एक लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराने वाले भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस्तीफा दे दिया है। अरे हैरान मत होइये. आपको बता दें कि नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तौलिया को शुक्रवार को नैनीताल पहुंचकर सौंपा है।

जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने हल्दूचौड़ से वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर बिष्ट को जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया था। जिसके बाद इंदर बिष्ट के भाई और भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल डॉ मोहन बिष्ट ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। जिसके बाद राज्य में विधान सभा चुनावों से पूर्व भाजपा ने मोहन बिष्ट को भाजपा में शामिल कर लिया।

अब इस सीट पर कांग्रेस व भाजपा से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए तमाम दावेदार सामने आने लगे हैं। विधायक मोहन बिष्ट ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब छह माह के भीतर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव कराए जाएंगे।

Share This Article