Almora : यौन शोषण के आरोप से घिरे BJP विधायक कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यौन शोषण के आरोप से घिरे BJP विधायक कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
bjp mla mahesh negi

bjp mla mahesh negiअल्मोड़ा : उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। बीते दिन 700 से ज्यादा मामले सामने आए। वहीं कोरोना की चपेट में कई मंत्री-विधायक आ चुके हैं। भाजपा के अधिकतर विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं भाजपा के एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जी हां यौन शोषण के आरोप से घिरे द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी अब कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। विधायक ने इसकी जानकारी खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है। बता दें कि विधायक महेश नेगी का उपचार गुरुग्राम के आरटेनिस अस्पताल में चल रहा है। महेश नेगी ने अपनी फेसबुक वाल पर लिखा है कि पेट दर्द की शिकायत पर वे चिकित्सालय गये थे यहां कोरोना जाँच में उन्हें संक्रमित भी पाया गया।

विधायक ने बताया कि उनकी सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात हुई है। उन्होंने मेरा हाल जाना। हाल चाल पूछने के लिए विधायक ने सीएम का धन्यवाद अदा किया है।

Share This Article