Big News : लोकसभा चुनावों के लिए BJP ने नेताओं को दी खास जिम्मेदारी, ऐसे करेंगे पोलिंग बूथों को मजबूत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लोकसभा चुनावों के लिए BJP ने नेताओं को दी खास जिम्मेदारी, ऐसे करेंगे पोलिंग बूथों को मजबूत

Yogita Bisht
2 Min Read
bjp flag (1)

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जहां एक तरफ तैयारी शुरू कर दी हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सभी मंत्री विधायक पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एक खास जिम्मेदारी हर पोलिंग बूथ को लेकर दी गई है।

पोलिंग बूथ पर रात्रि विश्राम करेंगे प्रतिनिधि

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जहां खास तरीके से अपनी तैयारी को अंजाम देने की कोशिशें में जुट गई है। तो वहीं पार्टी के द्वारा एक खास कार्यक्रम तय किया गया है। जिसकी तहत सीएम धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट धामी सरकार की सभी कैबिनेट मंत्री प्रदेश पदाधिकारी और यहां तक की कार्यकर्ता भी एक पोलिंग बूथ पर रात्रि विश्राम करेंगे। इसके साथ ही भाजपा को लोकसभा चुनाव में अधिक मत मिले इसको लेकर पोलिंग बूथ को मजबूत करने का भी काम करेंगे।

आम जनता की जो समस्याओं को किया जाएगा दूर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि उत्तराखंड में 12000 से ज्यादा पोलिंग बूथ है और हर पोलिंग बूथ पर 24 घंटे यानी की रात्रि प्रवास भी सभी को करना होगा। ताकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पोलिंग बूथ पर पार्टी को ज्यादा मजबूती मिल सके। इस दौरान आम जनता की जो समस्याएं होंगी उनको भी दूर करने का काम किया जाएगा तो पार्टी की रीति नीति आम जनता को भी समझने का काम किया जाएगा।

पोलिंग बूथों को नेता करेंगे मजबूत

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा अपने नेताओं को दी गई खास जिम्मेदारी को लेकर धामी सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्रियों का कहना है कि संगठन के द्वारा जो भी जिम्मेदारियां चुनाव को लेकर दी जाएगी उनको पुरी उम्मीद के साथ पूरा किया जाएगा। समय-समय पर सभी मंत्री जनता के बीच रात्रि प्रवास के कार्यक्रम भी करते आए हैं लेकिन अब पोलिंग बूथ पर रात्रि प्रवास का कार्यक्रम रखा गया है तो पार्टी की मजबूती के साथ जनता की समस्याओं को भी बूथ पर सुना जाएगा।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।