Nainital : BJP प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले सनातन संस्कृति का किया है अपमान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

BJP प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले सनातन संस्कृति का किया है अपमान

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
BJP प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले सनातन संस्कृति का किया है अपमान

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिवेंद्र सिंह रावत का भव्य स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि मुस्लिम मतदाताओं ने सबसे ज्यादा वोट भाजपा को दिए हैं। उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के लोगों से पूरी तरह से हताश है।

त्रिवेंद्र रावत ने साधा कांग्रेस पर निशाना

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीट पर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के लोगों से प्रदेश की जनता पूरी तरह से हताश है। जिसके चलते वह लोग जनता के बीच वोट मांगने भी नहीं निकले।

कांग्रेस ने किया सनातन संस्कृति का अपमान

त्रिवेंद्र रावत ने कहा कांग्रेस ने सनातन संस्कृति का अपमान करने का काम किया है। राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस ने कार्यक्रम से किनारा किया था, जिससे देश की जनता नाराज है। वहीं हरिद्वार लोकसभा सीट पर मुस्लिम मतदाताओं के भारी संख्या में वोटिंग करने के सवाल पर त्रिवेंद्र रावत ने कहा की इस बार के चुनाव में मुस्लिम वोट भाजपा को मिला है।

कांग्रेस से मुस्लिम मतदाता भी है नाराज : त्रिवेंद्र

भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि मुस्लिम मतदाता भी कांग्रेस से नाराज है क्योंकि कांग्रेस ने उनको सिर्फ राजनैतिक रूप से इस्तेमाल करने का काम किया है। ऐसे में मुस्लिम मतदाताओं ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा को अच्छा वोट दिया है और 4 जून को परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।