Highlight : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, सीएम धामी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, सीएम धामी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद

Yogita Bisht
2 Min Read
बाजपेयी जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड निवास नई दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सीएम ने किया याद

सीएम धामी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे। जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे।अटल बिहारी वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था।

उत्तराखंड राज्य के प्रणेता रहे हैं अटल

सीएम धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। बता दें कि आज देशभर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार रहे भारत के प्रधानमंत्री

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। एक कुशल राजनेता होने के साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकार और लेखक भी थे। अपने दमदार भाषणों के लिए वो याद किए जाते हैं जब भी वो बोलते थे हर किसी को प्रभावित कर देते थे।

उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के शिंदे की छावनी में हुआ था। उनके पिता का नाम कृष्ण बिहारी वाजपेयी और माता का नाम कृष्णा देवी था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर से ही हुई जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने कानपुर से प्राप्त की।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।