Entertainment : Bigg Boss 17 Elimination: ये तीन कंटेस्टेंट्स पहले ही हफ्ते में हो गए नॉमिनेट, किसका खेल होगा खत्म? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Bigg Boss 17 Elimination: ये तीन कंटेस्टेंट्स पहले ही हफ्ते में हो गए नॉमिनेट, किसका खेल होगा खत्म?

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
BIGG BOSS 17 ELIMINATION

Bigg Boss 17 Elimination: बिग बॉस 17 की शुरुआत हो गई है। घर के अंदर 15 अक्टूबर को 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। ऐसे में अब पहले हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिसमें तीन कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किए गए है।

तीन कंटेस्टेंट्स पहले ही हफ्ते में हो गए नॉमिनेट

हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 17 के कुछ प्रोमो वीडियोस जारी किए थे। जिसमें से कुछ वीडियोस पहले हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया के भी थे।इन वीडियोस में मनारा चोपड़ा नॉमिनेट होती दिखाई दे रही है। ऐसे में अब उनके साथ दो और घरवाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए है।

MANARA CHOPRA

कौन हुआ नॉमिनेट?

दिल घर के लोगों ने मिलकर मनारा चोपड़ा को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया। तो वहीं मनारा ने नील भट्ट को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया। ज्यादा वोटों के कारण मनारा चोपड़ा इस हफ्ते नॉमिनेट हुई है। तो वहीं दिमाग घरके सदस्यों ने नाविद सोले को नॉमिनेट किया है।

नहीं चला अभिषेक कुमार का दम

दम घर में सभी घरवालों ने अभिषेक कुमार को एलिमिनेशन राउंड के लिए नॉमिनेट किया। तो वहीं अभिषेक ने खानजादी को नॉमिनेट किया था। शुरुआत से ही अभिषेक बिग बॉस में लड़ाई- झगड़ों में लगे हुए है। ऐसे में बिग बॉस के घर वालों के लिए वो इरिटेटिंग बन गए है।

किसका खेल होगा खत्म?

17 अक्टूबर को बिग बॉस 17 सीजन का पहला नॉमिनेशन हुआ । मनारा चोपड़ा, नविद सोले और अभिषेक कुमार बिग बॉस के घर में पहले हफ्ते में नॉमिनेट होने वाले सदस्य बन गए है। इन तीनों में से किसी एक का इस शो से सफर शुरू होते ही खत्म हो जाएगा।

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट लिस्ट

बिग बॉस 17 में इस बार मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, नाविद सोले, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, सना रईस खान, ईशा मालवीय, अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर), सोनिया बंसल, फिरोजा खान (खानजादी), सनी आर्या(तहलका प्रैंक), जिगना वोरा, अरुण श्रीकांत मशेट्टी (अचानक भयानक) और रिंकी धवन शामिल हैं।

Share This Article