Entertainment : Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल हुई घर से बेघर, शो में इस इन्फ्लुएंसर ने मारी एंट्री, घरवालों की नाक में करेगा दम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल हुई घर से बेघर, शो में इस इन्फ्लुएंसर ने मारी एंट्री, घरवालों की नाक में करेगा दम

Uma Kothari
2 Min Read
bigg obss ott 3 vada pav girl out, adnan sheikh wild card

Bigg Boss OTT 3 में बीते हफ्ते जमकर बवाल हुआ था। ऐसे में इस वीकेंड का वॉर एपिसोड में कुछ टास्क करवाए गए। साथ ही विशाल पांडे के माता-पिता भी आए। जिन्होंने अरमान मलिक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद हर बार की तरह इस बार भी एक कंटेस्टेंट घर से बेधर हो गया। बिग बॉस के इस शो से वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित का पत्ता कट गया। इसके साथ ही एक नए सदस्य की घर में एट्री हो गई है।

वड़ा पाव गर्ल हुई Bigg Boss OTT 3 से बाहर

बता दें कि इस बार के Bigg Boss OTT 3 विकेंड का वार एपिसोड में रवि किशन मेहमान बनकर आए। जिसमें उन्होंने शिवानी की जमकर क्लास लगाई। इसके बाद शो में विशाल के माता-पिता की एंट्री होती है। जिन्हें देखकर विशाल इमोशनल हो जाता है। जिसके बाद एलिमिनेशन की बारी आती है। ऐसे में इस हफ्ते वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित घर से बेघर हो गई। हालांकि शो से निकलने से पहले अनिल कपूर ने उन्हें खूब डाता।

शो में इस इन्फ्लुएंसर की वाइल्ड कार्ड एंट्री

वड़ा पाव गर्ल के बेघर होने के बाद शो में वाइल्ड कार्ड की एंट्री होती है। घर में इन्फ्लुएंसर अदनान शेख (Adnaan Shaikh) घर के अंदर बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करते है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके 11 मिलियन के करीब फॉलोवर्स है। बता दें कि शुरुआत में ही उन्होंने शो में पहले से ही मौजूद लवकेश कटारिया को अपना दुश्मन बता दिया है।

Share This Article