‘बिग बॉस ओटीटी’ के सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। 21 जून को शुरू हुए इस शो को इस बार सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने होस्ट किया था। हर दिन इस शो में नया ड्रामा देखने को मिला। अब ये शो खत्म होने जा रहा है। शो का फिनाले नजदीक है। चलिए जानते है कि शो का फिनाले कब होने जा रहा है।
जल्द होगा Bigg Boss OTT 3 का ग्रैंड फिनाले
Bigg Boss OTT 3 के घर में अब सिर्फ आठ कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। जिसमें अरमान मलिक और उनकी पत्नी कृतिका, शिवानी कुमारी, नैजी, सना मकबूल, रणवीरे शौरी, विशाल पाडे और लवकेश कटारिया शामिल है। बीते कुछ दिनों से ये खबर आ रही थी कि मेकर्स शो को एक्सटेड करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि अब ये फैसला बदलता हुआ नजर आ रहा है। हालिया अपडेट की माने तो शो का फिनाले जल्द होने वाला है।
इन दिन होगा ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss OTT 3 Finale Date)
खबरों की माने तो 4 अगस्त, 2024 को ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। ऐसे में फैंस के लिए ये खबर बुरी साबित हो सकती है। दर्शक इस शो के कुछ और एपिसोड देखना चाहते थे। रिपोट्स की माने तो बिग बॉस के मेकर्स ने शो को आगे बढ़ाने का फैसला रद्द कर दिया है।
इन 15 कटेंस्टेंट ने की थी शो में एट्री
बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में 15 कटेंस्टेंट ने शो में एट्री मारी थी। जिसमें रणवीर शौरी, विशाल पांडे, दीपक चौरसिया, सना मकबुल, नेजी, दीपक चौरसिया,अरमान मलिक और उनकी दो पत्नी पायल मलिक और कृतिका मलिक, मुनीषा खटवानी, साई केतन राव, चंद्रिका दीक्षित, पॉलोमी दास, लवकेश कटारिया, नीरज गोयत, शिवानी कुमारी, सना सुल्तान खान शामिल थे। शो इस बार काफी तेजी से बढ़ा। शो के दौरान मिड-विक एविक्शन और एक बार डबल एविक्शन भी देखा गया। शो में अब केवल आठ लोग बचे है। ऐसे में देखना ये है कि कौन ये शो जीतकर जाता है।