Entertainment : Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी ने फुकरे इंसान से किया अपने प्यार का इज़हार, वायरल हो रहा वीडियो  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी ने फुकरे इंसान से किया अपने प्यार का इज़हार, वायरल हो रहा वीडियो 

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
bigg boss ott 2_

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चलती रहती है। बिग्ग बॉस के घर में अभी तक काफी बांड बन चुके है। लेकिन दर्शकों को जिनका बांड सबसे अच्छा और सच्चा लगा है तो वो है अभिषेक मल्हान यानी की फुकरा इंसान और मनीषा रानी का।

दोनों की दोस्ती को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर  दोनों के नाम का हैशटैग Abhisha बनाकर ट्रेंड करते है।  इसी बीचभोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा रानी ने फुकरा इंसान को अपने दल की बात बता दी। शो के लाइव फीड से एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें वो फुकरा इंसान से अपने दिल की बात कहती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप

शो के शुरुआत से ही मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान ने एक दूसरे को सपोर्ट किया है। दोनों के बीच काफी अच्छा बांड है। दर्शकों को भी इनके बीच मस्ती-मजाक और नोंक-झोंक काफी पसंद आती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें मनीषा अभिषेक से अपने प्यार का इज़हार करती है।

मनीषा रानी ने बताई अपनी फीलिंग्स

वायरल क्लिप में मैश कहती हुई दिखाई दे रही है की उनका आशिका, एल्विश और अभिषेक के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। लेकिन फुकरा इंसान के साथ ज्यादा कनेक्शन है। क्योंकि वो उनके साथ घर पर पहले दिन से है। आगे मनीषा फुकरा इंसान के बारे में कहती है की वो उन्हें तकलीफ में नहीं देख सकती।

फुकरा के लिए वो किसी से भी लड़ जाएगी। अगर तुम कुछ न खाओ तो मुझे भी खाने का मैन नहीं करता। मेरी तुम्हारे साथ ऐसी वाली फीलिंग है।’ इन सब के बाद मनीषा काफी इमोशनल हो जाती है।

https://twitter.com/dishagoyal539/status/1683566190344429570

फुकरा इंसान को कहा आई लव यू

आगे मनीषा बताती है की कैसे घरवालों से फुकरा इंसान उनके लिए लड़ गए। चाहे वो अविनाश हो या बेबिका। जिसके बाद उन्होंने  फुकरा को आई लव यू सो मच कह दिया। साथ ही कहा की वो आगे भी ऐसे ही उन्हें प्यार करती रहेगी। जिसके बाद वो आशिका और एल्विश को भी  कहती है।

 अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी को लगाया गले

मनीषा की प्यार भरी बातें सुनकर अभिषेक मल्हान उन्हें गले लगते है। मनीषा की बातें सुनकर अभिषेक कहते है की थोड़ा और बोल देती तो मैं भी रो देता। आगे वो कहते है की इस बार  एलिमिनेशन काफी टफ है। अपना लीडर एलिमिनेट नहीं होना चाहिए।

abhishek malhan

बता दें की इस बार शो से जो दो लोग एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए है वो है आशिका भाटिया और मनीषा रानी। ऐसे में अब देखना ये है की कौन इस बार Weekend Ka Vaar में नॉमिनेट होता है।

Share This Article