Entertainment : BB OTT 2: सलमान की फटकार से बुरी तरह रोए Elvish Yadav, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर, सपोर्ट में आए फैन्स - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

BB OTT 2: सलमान की फटकार से बुरी तरह रोए Elvish Yadav, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर, सपोर्ट में आए फैन्स

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
elvish yadav2

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के शनिवार यानी की 29 जुलाई के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिससे सोशल मीडिया पर लोग शो पर बरस पड़ें। हर वीकेंड के एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट को फटकार लगते है। कंटेस्टेंट की गलती को सलमान दर्शकों के सामने लाकर उनकी खूब क्लास लगाते है।

लेकिन इस वीकेंड का वॉर एपिसोड में जिस तरह एल्विश यादव को सलमान खान ने डांटा वो दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सलमान खान ने एल्विश की ऐसी क्लास लगाई की वो फूट फूट कर रोने लगे।

क्या था मामला ?

बिग बॉस के एक एपिसोड में एल्विश घर की सदस्य बेबिका धुर्वे को उल्टा सीधा बोलते हुए नज़र आ रहे है। उन्होंने बेबिका के लिए अपशब्द और गन्दी लैंग्वेज का प्रयोग किया। जिसके बाद वीकेंड के एपिसोड में सलमान ने घरवालों को Elvish यादव की क्लिप दिखाई।

एक महिला के लिए ऐसे अपशब्द सुनकर सलमान खान काफी भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने एल्विश की क्लास लगा दी। अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी पर भी सलमान भड़के। साथ ही सलमान ने एल्विश की फैन फॉलोइंग पर भी सवाल उठाया।

https://twitter.com/TeamRaoSahab/status/1685328813293785090

एलवीश की मम्मी को किया वीडियो कॉल

इसके साथ ही सलमान ने एल्विश की मम्मी को भी वीडियो कॉल लगा दिया। जिसको देखकर एल्विश फूट फूट कर रोने लगे। एलवीश को एपिसोड में रोटा देख सोशल मीडिया पर उनके फंस उनके सपोर्ट में आ गए। साथ ही वो शो पर भी सवाल उठा रहे है।

https://twitter.com/Sidharth__Am22/status/1685332363101040641

दर्शकों के मुताबिक शो में जिया शंकर और पूजा भट्ट को कुछ नहीं कहा जाता। साथ ही दर्शकों ने सवाल किया की एलवीश की मम्मी को इस चीज़ में क्यों लाया गया? सोशल मीडिया पर यूजर काफी भड़के हुए है। देखिए ट्ववीट:-

https://twitter.com/RobinSarwara2/status/1685335970479247360
https://twitter.com/Sidharth__Am22/status/1685332363101040641
https://twitter.com/drs4any1/status/1685335292579082240
Share This Article