Entertainment : Bigg Boss फेम Abdu Rozik करने जा रहे हैं शादी, इस देश की है दुल्हनिया - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Bigg Boss फेम Abdu Rozik करने जा रहे हैं शादी, इस देश की है दुल्हनिया

Uma Kothari
2 Min Read
abdu rozik marriage

सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट तजाकिस्तान के अब्दु रोजिक(Abdu Rozik) दिखाई दिए थे। बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी। ऐसे में अब अब्दु एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए है। अपनी परसनल लाइफ के चलते वो चर्चा का विषय बन गए है। हाल ही में अब्दु रोजिक ने बताया की वो जॉब दूल्हा बनने जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया की किस देश की उनकी दुल्हनिया है।

इस तारीख को Abdu Rozik बनेंगे दूल्हा

अब्दु रोजिक ने अपने फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी की जानकारी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर अब्दु ने वीडियो पोस्ट कर फैंस के साथ खुशी बाटी। अब्दु ने कहा की उन्हें प्यार करने वाली लड़की मिल गई। जो उनकी इज़्ज़त भी करती है।

वो काफी खुश और थैंकफुल है। जिसके बाद उन्होंने रिंग भी फैंस को दिखाई। वीडियो शेयर कर अब्दु ने कैप्शन लिखा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी ऐसा प्यार ढूंढ सकूंगा जो मेरी जिंदगी में आने वाले चैलेंजस को मुसीबत न समझे। 7 जुलाई की तारीख सेव कर लीजिए।”

इस देश की है दुल्हनिया

अब्दु रोजिक की गर्लफ्रेंड UAE के शरजह की हैं। हालांकि सिंगर ने अपनी दुल्हनिया की तस्वीर शेयर नहीं की है। ऐसे में फैंस ने डिमांड की है की अब्दु लड़की की फोटो भी दिखाए ।

Share This Article