Big News : उत्तराखंड: BJP को लगने वाला है बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने क्या कहा? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड: BJP को लगने वाला है बड़ा झटका, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने क्या कहा?

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Big setback for BJP

Big setback for BJP

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। एक-दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने की होड़ सी मची हुई है। भाजपा, कांग्रेस के पुरोला विधायक राजकुमार और निर्दलीय प्रीतम पंवार को भी पार्टी में शामिल कर चुकी है। अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा के कई बड़े नाम उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जितने भी लोग संपर्क में हैं, यह जरूरी नहीं है कि सभी को पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन नेताओं का ख्याल रखा जाएगा, जो पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। गणेश गोदियाल के इस दावे के बाद सियासी हलचल बढ़ सकती है।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अलगे 15 दिनों के भीतर कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इससे एक बात तो साफ है कि कांग्रेस के संपर्क में जरूर भाजपा के कुछ नेता होंगे, जिससे वो इतना बड़ा दावा कर रहे हैं। 2022 की जंग जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सूबे की सियासत में भी कई बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं।

Share This Article