Big News : बड़ी खबर : उत्तराखंड के लिए चिंता की बात, देखें क्या कह रहे हैं ये आंकड़े - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : उत्तराखंड के लिए चिंता की बात, देखें क्या कह रहे हैं ये आंकड़े

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
aiims rishikesh
aiims rishikesh
FILE PHOTO

 

देहरादून: राज्य में कोरोना के मामले तो बढ़ ही रहे हैं, लेकिन जो सबसे डरावनी और चिंता की बात है, वह राज्य में बढ़ता मौत का आंकड़ा है। राज्य में मौत का औसत राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। हालांकि इसमें भी राहत इस बात को लेकर है कि अक्टूबर माह के मुकाबले नवंबर में कम लोगों की जानें गई हैं। उत्तराखंड में पाॅजिटिप मरीजों का डेथ रेट 1.65 प्रतिशत है। जबकि देश में यह 1.45 प्रतिशत है।

अमर उजाला रिपोर्ट के अनुसार अक्तूबर में 412 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। नवंबर में 208 की मौतें हुई हैं। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने डेथ रेट को कम करने के निर्देश दिए हैं। सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन संस्था की ओर से कोरोना आंकड़ों पर अनलॉक के हिसाब से संक्रमण की रिपोर्ट जारी की है। संस्था के संस्थापक अनूप नौटियाल ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए जांच बढ़ाने की जरूरत है।

अनलॉक         सैंपल जांच           संक्रमित   ठीक हुए    मौत
अनलॉक-1      37291              1975     2129      36
अनलॉक-2      95947              4302     1937      39
अनलॉक-3     210691             12644   9440      189
अनलॉक-4     319166             29173   25427     342
अनलॉक-5     336233             13328   17888      412
अनलॉक-6     317499            12467   10904     208

 

Share This Article