Big News : डॉक्टर का बड़ा बयान : विकास दुबे को लगी 4 गोलियां, सीने पर दागी 3 गोलियां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

डॉक्टर का बड़ा बयान : विकास दुबे को लगी 4 गोलियां, सीने पर दागी 3 गोलियां

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
ankita lokhande

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ गाड़ी उसे कानपुर ला रही ला रही थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। कल ही विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया गया था।

विकास दुबे को लगी 4 गोलियां

वहीं विकास दुबे एंकाउंटर मामले में अब डॉक्टर का बयान सामने आया है। डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि कुख्यात बदमाश विकास दुबे के चार गोलियां लगी। जिसमे से 3 गोलियां विकास दुबे के सीने में लगी हैं। जानकारी ये भी मिली है कि जिस गाड़ी में दुबे को लाया जा रहा था सिर्फ वहीं गाड़ी पलटी।

वहीं खबर है कि विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस की एक टीम पत्नी रिचा और बेटे को लखनऊ से कानपुर लेकर आ रही है। इनके पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article