Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर: पांच साल की मासूम से दरिंदगी, हालत नाजुक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर: पांच साल की मासूम से दरिंदगी, हालत नाजुक

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

 

Breaking uttarakhand news

लक्सर: दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बच्चियों के साथ ही इस तहर के मामले बढ़ रहे हैं। लक्सर में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामल सामने आया है। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे देहरादून रेफर किया गया है।

एक युवक ने बनाया 5 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मामले लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि वो बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। बच्ची के बेसुध होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी लगते ही परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए। जहां उसे उपचार के लिए देहरादून भेज दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पथरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लक्सर एसपी राजन सिंह ने बताया युवक को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article