Highlight : बड़ी खबर: IED बम धमाके में दो जवान शहीद, तीन घायल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर: IED बम धमाके में दो जवान शहीद, तीन घायल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम के होयातू गांव के वन क्षेत्र में आईईडी बम धमाका हो गया। इसमें दो जवान शहीद जबकि तीन घायल हो गए हैं। यह धमाका आज सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के थे। धमाके में  झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इसके अलावा सीआरपीएफ की 197 बटालियन का भी एक जवान घायल हो गया है। यह जानकारी सीआरपीएफ ने दी है। वहीं झारखंड पुलिस का कहना है कि आईईडी को नक्सलियों ने प्लांट किया था। धमाके के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। मामले से संबंधित ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Share This Article