Big News : बड़ी खबर : सूदखोर महिला ने कर्जदार को कुत्तों से कटवाया, बेटे और भाई के साथ मिलकर खुद भी पीटा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : सूदखोर महिला ने कर्जदार को कुत्तों से कटवाया, बेटे और भाई के साथ मिलकर खुद भी पीटा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsहल्द्वानी: हल्द्वानी में ब्याज पर पैसे देने वाली एक महिला ने इंसानियत को शर्मसार करने वाले कारनामें को अंजाम दिया है। सूदखोर महिला ने उससे कर्ज लेने वाली दूसरी महिला और उसकी बेटी को पहले खुद पीटा और फिर कुत्तों से कटवाया। कुत्तों ने उनको बुरी तरह कटवा दिया। लोगों ने किसी तरह दोनों की जान बचाई।

बताया जा रहा है कि न्यू आवास-विकास काॅलोनी में रहने वाली रजनी ने कर्ज पर पैसे देेने वाली सूदखोर महिला से कर्ज लिया था। उसका आरोप है कि उसने मूल धन के याथ ही ब्याज के पैसे भी लौटा दिए थे, लेकिन उसके बाद भी सूदखोर महिला उससे 2 लाख की डिमांड कर रही थी।

पीड़ित रजनी ने बताया कि वो अपने 21 अक्टूबर को सूदखोर महिला ने उस पर अपने भाई, बेटे और दो कुत्तों के साथ मिलकर हमला बोल दिया, जिस वक्त वो अपने मायके में थी। पहले तो तीनों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और फिर कुत्तों से कटवा दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। मामले की शिकायत भोटिया पड़ावा चैकी में की है।

Share This Article