Big News : कोरोना वायरस से जुड़ी बड़ी खबर, सात दिन के लिए सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कोरोना वायरस से जुड़ी बड़ी खबर, सात दिन के लिए सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsमहाराष्ट्र: दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के चलते देश थम से गया है। लगभग सभी राज्यों में स्कूल काॅलेज, सिनेमा हाॅल, और दूसरे संस्थान बंद कर दिये गए हैं। कोरोना वायरस मुंबई में भी बड़ी तेजी से फैल रहा है। अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। आज मुंबई में कोरोना से पहली मौत भी हो चुकी है। इसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

महाराष्ट्र सरकार ने सभी सरकारी दफ्तरों को बंद करने का निर्णय लिया है। मुंबई सीएम उद्धव ठाकरे ने कैबिनेट बैठक के बाद इस फैसले का एलान किया। उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी काम होंगे, वो कर्मचारी घर से ही करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए मुंबई का हर नागरिक महत्वपूर्ण है। लोगों की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया है।

Share This Article