Dehradun : बड़ी खबर: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का रेट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का रेट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
petrol

petrol_

देहरादून: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम प्रत्येक दिन बढ़ रहे हैं। पिछले करीब 10 दिनों से दामों में रोजाना इजाफा हो रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज डीजल की कीमत में 24 से 26 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत 23 से 25 पैसे तक बढ़ी है।

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 89.54 रुपये जबकि मुंबई में 96 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे दी गई हैं।

शहर           डीजल        पेट्रोल

देहरादून     80.59       88.64 रुपये…

दिल्ली       79.95       89.54

कोलकाता    83.54       90.78

मुंबई         86.98       96.00

चेन्नई       85.01       91.68

प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Share This Article