Big News : देश की सबसे बड़ी खबर: दिल्ली के जलसे से लौटे नौ को कोरोना, 6 लोगों की मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देश की सबसे बड़ी खबर: दिल्ली के जलसे से लौटे नौ को कोरोना, 6 लोगों की मौत

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsतेलांगना: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए धार्मिक जलसे में शामिल 2000 लोगों में से 24 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस जलसे में शामिल 350 लोगों में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी जलसे में तेलांगना के लोग भी शामिल हुए थे, इनमें से जलसे से तेलंगाना लौटे 6 लोगों की मौत हो गई है।

तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर बताया कि ये सभी संक्रमित थे। वहीं, दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है। दिल्ली सरकार ने इसे आपराधिक कृत्य बताते हुए तब्लीगी जमात के मरकज संचालकों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

निजामुद्दीन स्थित मरकज में एक से 15 मार्च के बीच जलसे में सऊदी अरब, दुबई, उजबेकिस्तान, इंडोनेशिया और मलयेशिया के अलावा देश के कई राज्यों से लोग आए थे। इनमें 600 भारतीयों सहित करीब 2000 लोग थे। लॉकडाउन से पहले बड़ी संख्या में लोग चले गए थे, लेकिन सोमवार को मरकज में 24 लोगों के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया।

Share This Article