Highlight : बड़ी खबर : लॉकडाउन में ढील पड़ेगी भारी, 3 दिनों में 7 हजार से ज्यादा केस! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : लॉकडाउन में ढील पड़ेगी भारी, 3 दिनों में 7 हजार से ज्यादा केस!

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsनई दिल्ली: कोरोना महामारी से लड़ते हुए देश को अब तीन महीने हो गए हैं। इन तीन महीनों में देश में कोरोना के करीब 35 हजार मामले सामने आ चु थे। लेकिन, अब सरकार ने लाॅकडाउन के दौरान ही कई तरह की छूट दे दी है, इकसा असर कोरोना के मामलों पर नजर आ रहा है। बीते तीन दिनों में ही ऐसा उछाल आया कि कुल केस सीधा 42 हजार के भी पार हो गए। इन तीन दिनों में 7,680 केस आए हैं। सबसे ज्यादा तेजी पंजाब और दिल्ली में सामने आई है। दोनों राज्यों में कोरोना के कई मामले एक के बाद एक सामने आए हैं।

देश में अबतक कोरोना के 42533 केस सामने आए हैं। इसमें से 11707 ठीक हुए। वहीं 1372 की मौत हुई है। फिलहाल 29453 केस ऐक्टिव हैं। लॉकडाउन 3.0 लागू होने से ठीक पहले हुई। आज से लॉकडाउन में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में कुछ छूट भी दी गई हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। रेड जोन जहां वायरस का खतरा सबसे ज्यादा है वहां तक शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। सोमवार सुबह से ही शराब की दुकानों पर लंबी कतारे दिखनी भी शुरू हो चुकी थीं।

24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 427 नए लोगों में वायरस की पुष्टि की गई है। दिल्ली में जो आंकड़ा सामने आया है, उसके अनुसार हर घंटे औसतन 17 मरीज इस वायरस के शिकार हो रहे हैं, जो बड़ी चिंता की बात कही जा सकती है। दिल्ली में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4549 तक पहुंच गई है। मई की शुरुआत हुई है और इन तीन दिन में दिल्ली में कुल 1034 मरीज आए हैं। पंजाब में एक दिन में कोरोना के केस जैसे डबल हो गए। केसों में 200 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई। केसों की संख्या 585 से सीधे 1,102 हो गई।

Share This Article