Big News : बड़ी खबर : आज रात 10 बजे से 6 दिन का लॉकडाउन, शादी में शामिल होंगे सिर्फ 50 लोग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : आज रात 10 बजे से 6 दिन का लॉकडाउन, शादी में शामिल होंगे सिर्फ 50 लोग

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
arvind kejriwal

arvind kejriwal

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बदत्तर हालातों को देखते हुए दिल्ली में 6 दिन के लॉकडाउन का का ऐलान किया है। बता दें कि आज सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लॉकडाउन लगाया है जिससे कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। सीएम ने पीसी कर कहा कि मैं लॉकडाउन के पक्ष में नहीं था लॉकडाउन से कोरोना खत्म नहीं होगा लेकिन इसकी रफ्तार कम होगी। सीएम ने कहा कि लोग सड़कों पर दम तोड़ रहे हैं।

सीएम ने कहा कि मैं हूं न, मुझ पर भरोसा रखें और हमारा साथ दें

सीएम ने कहा कि हमारे पास इसके अलावा और कोई उपाय नहीं था। दिल्ली के मुश्किल हालातों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। सीएम अरविंद केजरीवा ने कहा कि अस्पतालों में बेड कम पड़ रहे हैं, ऑक्सीजन की कमी हो रही है। सीएम ने लोगों से अपील की कि 6 दिन तक दिल्ली छोड़कर ना जाए। बेवजह सड़कों पर निकलें। सीएम ने कहा कि मैं हूं न, मुझ पर भरोसा रखें और हमारा साथ दें।

अगर अभी लॉकडाउन न लगाया तो ऐसा ना हो कि बड़ी त्रासदी हो जाए-सीएम

दिल्ली के सीएम ने पीसी कर कहा कि सबसे ज्यादा टेस्ट दिल्ली में हो रहे हैं। दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा मामले बीते 24 घंटे में आए हैं। सीएम ने जानकारी दी कि दिल्ली में शादी में 50 लोग शामिल हो सकेंगे जिसके लिए पास जारी होंगे। सीएम ने कहा कि अगर अभी लॉकडाउन न लगाया तो ऐसा ना हो कि बड़ी त्रासदी हो जाए। हमे लगता है कि दिल्ली में कुछ दिन के लिए लॉकडाउन लगाना जरुरी है। सीएम ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

Share This Article