Big News : बड़ी खबर : भारत ने 24 घंटे में इटली और स्पेन को पीछे छोड़ा, 5वां प्रभावित देश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बड़ी खबर : भारत ने 24 घंटे में इटली और स्पेन को पीछे छोड़ा, 5वां प्रभावित देश

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news
appnu uttarakhand news
CORONA

दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है। वहीं बात करें भारत की तो हालात यहीं भी ठीक नहीं है। कोरोना के मामले दिन-बा-दिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुुसार पिछले 24 घंटे में भारत में 9,887 नए मरीज सामने आए। वहीं ऐसी ही तेजी के कारण भारत ने 24 घंटे में स्पेन और इटली को पीछे छोड़ दिया है और कोरोना प्रभावित में दुनिया का पांचवां देश बन गया है।

भारत में अब तक 6642 की मौत

आंकड़ों के अनुसार शनिवार रात तक भारत में 2,45,670 मरीज हो गए। भारत ने 24 घंटे में इटली और स्पेन को पीछे छोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में 9,887 नए मरीज सामने आए और साथ ही 294 लोगों की जान गई है। लगातार तीन दिन से देश में 9000 से ज्यादा नए मरीज मिले। भारत में मृतकों का आंकड़ा 6642 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में  1,15,942 सक्रिय मरीज हैं और 1,14,073 ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 4,611 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक अब तक 48.20 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।

भारत से ये चार देश आगे

संक्रमितों के मामले में अब भारत से आगे अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि भारत में इस बीमारी से मृत्युदर रूस के अलावा अन्य देशों के मुकाबले बहुत कम है। अमेरिका में मृत्युदर 6 फीसदी, ब्राजील में 5.4 फीसदी, स्पेन में 9.4 फीसदी और ब्रिटेन तथा इटली में 14 फीसदी है। वहीं, रूस में सबसे कम करीब सवा फीसदी है। जबकि भारत में मृत्युदर 3% से भी कम है।

Share This Article