Highlight : उत्तराखंड : पत्नी और सास की हत्या मामले में बड़ी खबर, अब हत्यारे ने उठाया ऐसा कदम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : पत्नी और सास की हत्या मामले में बड़ी खबर, अब हत्यारे ने उठाया ऐसा कदम

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
# Uttarakhand Assembly Elections 2022

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

काशीपुर: जसपुर में हुई दोहरे हत्याकांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अपनी दूसरी पत्नी और सास की हत्या करने वाले आरोपी का शव गाजियाबाद इलाके के कवि नगर में रेलवे ट्रैक पर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। घटना को अंजाम देने के बाद सोनू अपने बच्चों को किसी परिचित के यहां छोड़कर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी की टीम लगातार दबिश दे रही थी।

मामला उधमसिंह नगर जिले के जसपुर थाना क्षेत्र का है। जहां सोनू (35) जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह में ठाकुर मंदिर से सटे पंडो वाले कुएं के पास रहता था। सोनू ने दो दिन पहले अपनी पत्नी निशु (35) और सास जयंती देवी (55) की धारदार हथियार (पाटल) से हत्या कर दी थी। निशु ने अपनी बहन पिंकी ने बताया था कि, सोनू का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कुछ दिन पहले उस लड़की के साथ सोनू को घर में रंगे हाथों पकड़ा था। जिसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। तब सोनू ने निशु को मारा पीटा भी था। निशु ने उसे एक बार फिर उसको प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद निशु और उसकी मां जयंती देवी सोनू के पीछे पड़ गई थी। बाद में सोनू ने आपा खोकर निशु और उसकी मां जयंती देवी की हत्या कर दी थी। इसके बाद अपने बच्चों को किसी परिचित के यहां छोड़कर यूपी के अमरोहा में रहने वाली अपनी बहन को फोन किया।

फोन पर सोनू ने बहन को बताया कि उसने अपनी पत्नी और सास को मार दिया है, इसके बाद वो वहां से फरार हो गया है। अब सोनू की लाश गाजियाबाद के कविनगर में रेलवे लाइन के पास मिली है। मृतक के पास पुलिस को उसका आई कार्ड मिला है, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। गाजियाबाद पुलिस ने जसपुर संपर्क किया तो पता चला कि सोनू अपनी पत्नी और सास की हत्या कर फरार हो गया था। सोनू के शव को अपने कब्जे में लेने के लिए जसपुर पुलिस गाजियाबाद रवाना हो गई है।

Share This Article