Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : सुद्धोवाला जेल में कैदी की हत्या से हड़कंप! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : सुद्धोवाला जेल में कैदी की हत्या से हड़कंप!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून : सुद्धोवाला जेल में नाबालिग से रेप के आरोपी की हत्या की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसको लेकर जेल प्रशासन न इसे कन्फर्म नहीं किया है. मामले के सामने आने के बाद जेेेल में हड़कंप मचा गया है। आलाधिकारी जेल पहुंच चुके हैं। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जेल में बंद आरोपी ज्ञान चंद उर्फ मनोज निवासी भागलपुर बिहार का दूसरे कैदी आनंद से विगत 15 मार्च को किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में ज्ञान बुरी तरह घायल हो गया था।

उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा था। आज  सुबह उक्त आरोपी की मौत हो गई। मृतक ज्ञान चंद पर नाबालिग से दुराचार के आरोप में चमोली जेल में बंद था, जिसके बाद उसे देहरादून जेल ट्रांसफर किया था।

Share This Article