Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : टनल से मिले इतने और शव, इतनी पहुंची मृतकों की संख्या - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : टनल से मिले इतने और शव, इतनी पहुंची मृतकों की संख्या

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

चमोली: रैणी गांव से रेस्क्यू टीम को दो शव मिले हैं। तपोवन और रैणी क्षेत्र से अब तक 38 शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, सुरंग से तीन शव मिल चुके हैं। कुल मृतकों की संख्या 43 पहुंच गई है। सुबह करीब सवा 11 बजे सुरंग के अंदर से एक और शव बरामद हुआ है। सुबह से अब तक तीन लोगों के शव मिल चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या 41 हो चुकी है।

-टनल में 5 शव.
-रेणी गाँव मे 2 शव.
-रुद्रप्रयाग में 1 शव.
-आज प्राप्त कुल शवो की संख्या 8 हुई.

तपोवन में दो शव मिलने के बाद जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान ने बैराज साइड का निरीक्षण किया। उनके साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहीं। डीएम का कहना है कि तलाश अभियान तेजी से चल रहा है। बैकअप में सात एंबुलेंस, पोस्टमार्टम टीम और एक हेलीकॉप्टर भी रखा गया है। अगर कोई भी व्यक्ति जिंदा बरामद किया जाता है तो उसे तुरंत उपचार देने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

आपदा के एक हफ्ते बाद तपोवन में सुरंग के अंदर से दो शव बरामद किए गए हैं। चमोली थाना प्रभारी जोशीमठ सतेंद्र सिंह के अनुसार पहला शव सुबह करीब पांच बजे मिला। इसके बाद आगे खोदाई करने पर दूसरा शव बरामद हुआ। 33 लोगों की खोज अभी भी जारी जारी है। चार लोग और दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनके पास तक नहीं पहुंचा जा सका है।

 

Share This Article