Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : 2 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, 6 फीट की दूरी पर बैठेंगे बच्चे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 2 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, 6 फीट की दूरी पर बैठेंगे बच्चे

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
arvind pandey

 

arvind pandey

 

देहरादून : कोरोना महामारी के कारण पिछले 7 माह से स्कूल बंद हैं। कैबिनेट बैठक में एक नवम्बर से स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया था। एक नवंबर को रविवार होने के कारण उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए दो नवंबर से स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। स्कूलों के लिए जल्द एसओपी जारी की जायेगी।

इस सम्बन्ध में सचिवालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, स्कूलों में प्रार्थना सभाएं और खेलकूद सम्बन्धी गतिविधियां नहीं होंगी। शिक्षा सचिव ने कहा कि, स्कूलों के संबंध में जल्द ही गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी। डे और बोर्डिंग स्कूलों के लिए इसमें अलग-अलग दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए बच्चों को छह फीट की दूरी पर बैठाया जाएगा। इसके साथ ही दरवाजे और खिड़कियों को खुला रखा जाएगा। सभी बच्चे और शिक्षक मास्क पहनकर आएंगे। इसके अलावा अभिभावकों की अनुमति से ही बच्चे स्कूल आएंगे। यदि किसी स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक है तो वहां शिफ्ट के अनुसार बच्चों को पढ़ाया जाएगा। जो बच्चे स्कूल नहीं आ पाएंगे, उनके लिए ऑनलाइन क्लास जारी रखी जायेगी।

वहीं, स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कोविड-19 के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्कूलों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्कूल बसों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में स्कूलों की निगरानी के लिए समिति गठित की जाएगी।

Share This Article