Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर: पुलिस ने सील कर दी दो मस्जिदें, 62 लोग क्वारंटीन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर: पुलिस ने सील कर दी दो मस्जिदें, 62 लोग क्वारंटीन

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsरामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने दो मस्जिदों को सील कर दिया है। इन मस्जिदों में लगातार नमाज पढ़े जाने की सूचनाएं मिल रही थी। साथ ही 62 लोगों को होम क्वारंटीन भी किया गया है।

पुलिस को मस्जिद में नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को दबोच लिया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रामनगर में एक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से प्रशासन काफी सख्त हो गया है।

तबलीगी जमात से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इन सभी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रख रही है। समय-समय पर इन का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। अभी कुछ और लोगों के तबलीगी जमात से होने की संभावना बनी हुई है। जिसको लेकर प्रशासन सख्ती से पेश आ रहा है।

Share This Article