Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : लापता हो गई मोतीचूर की बाघिन, वन महकमे में मचा हड़कंप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : लापता हो गई मोतीचूर की बाघिन, वन महकमे में मचा हड़कंप

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वन मंत्री से लेकर वन विभाग का हर आला अधिकारी परेशान हैं। मोतीचूर रेंज में रहने वाली बाघिन के लापता होने की खबरें सामने आने के बाद से ही वन विभाग के अधिकारियों की सांसे फुली हूई हैं। बताया जा रहा है कि बाघिन पिछले दो माह से लापता है।

यह भी जानकारी सामने आई है कि बाघिन दो महीने से ज्यादा समय से मोतीचूर रेंज से लापता है, लेकिन अधिकारियों ने इसकी जानकारी वन मंत्री तक को नहीं दी। वन मंत्री हरक सिंह रावत भी अधिकारियों की इस रवैये से खासे नाराज हैं।

वन मंत्री का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को लापता बाघिन को खोजने के निर्देश दिए हैं। मोतीचूर रेंज में वर्षो से दो बाघिन रहती हैं, जिनमे से एक पापता हो गई है। खास बाते ये है कि इन दोनों बाघिनों की रेख देख पर करोड़ों रूपये खर्च होते हैं। सवाल यह है कि आखिर बाघिन गई कहां।

Share This Article