Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : 15 दिन बाद सील हो सकता है ISBT, ये है कारण - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 15 दिन बाद सील हो सकता है ISBT, ये है कारण

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

देहरादून: कोरोनाकाल के कारण इस बार नगर निगम की हाउस टैक्स की वसूली बहुत कम हुई है। फिर भी नगर निगम अधिक से अधिक टैक्स वसूली के प्रयास कर रहा है। इसके लिए अब नगर निगम ने हाउस टैक्स के बड़े बकायादारों को नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया है।

इस कड़ी में नगर निगम द्वारा आईएसबीटी और बिग बाजार को भी हाउस टैक्स वसूल करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इसको लेकर निगम में सुनवाई भी चल रही है। अगर आईएसबीटी और बिग बाजार 15 दिन के अंदर टैक्स जमा नहीं करता है तो नगर निगम आईएसबीटी को सील करने का काम करेगा।

Share This Article