Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, इन राज्यों से मुर्गियां, चूजे और अंडे खरीदने पर रोक - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, इन राज्यों से मुर्गियां, चूजे और अंडे खरीदने पर रोक

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
bird flu

bird flu

 

देहरादून: कोरोना के बाद बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पशुपालन विभाग ने संक्रमित राज्यों से मुर्गियों, चूजों और अंडों के आयात पर रोक लगा दी है। पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने पर अंडों और मुर्गियों का क्रय-विक्रय बंद करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में 408 बड़े लेयर और बॉयलर पोल्ट्री फार्म हैं। साथ ही करीब 14 हजार छोट पोल्ट्री फार्म हैं।

आयात पर रोक

मध्य प्रदेश, हिमाचल, राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों में बर्ड फ्लू से हजारों पक्षियों की मौत के बाद उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी हो गया है। पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू संक्रमित राज्यों से प्रदेश में मुर्गियों, चूजों और अंडों के आयात पर रोक लगा दी।

एहतियात

एहतियात के तौर पर संक्रमित राज्यों से अंडों, मुर्गियों और चूजों के आयात को प्रतिबंध किया गया है। बर्ड फ्लू की जांच के लिए जिला व ब्लाक स्तर पर सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार से इस बारे में अभी दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

टोल फ्री नंबर
बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001208862 जारी किया है। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में पक्षियों और मुर्गियों की मौत होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। वहीं, विभाग ने निदेशालय में कंट्रोल रूप में स्थापित किया गया। 0135-2532809 नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

Share This Article