Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर: हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर: हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
cm pushkar singh dhami

cm pushkar singh dhami
देहरादून: हरक सिंह रावत आखिरकार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हरक के साथ उनकी बहू ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। हरक सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से निकालने के साथ ही मंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया था। तब से ही लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि हरक सिंह रावत कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। लेकिन, हरक को कांग्रेस में छह दिन बाद एंट्री मिली है।

यह भी चर्चाएं चल रही थी कि हरक सिंह रावत फिर से भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। अब तक यह साफ नहीं है कि हरक सिंह रावत चुनाव लड़ेंगे या फिर उनकी बहू चुनावी मैदान में होंगी। हरक के ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस में किसी तरह का माहौल होगा। यह भी देखना होगा। उसके पीछे बड़ा कारण यह है कि हरक का कांग्रेस में भी लगातार विरोध हो रहा था।

Share This Article