Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : इन युवाओं के लिए अच्छी खबर, लैंसडौन में इस दिन से होगी भर्ती - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : इन युवाओं के लिए अच्छी खबर, लैंसडौन में इस दिन से होगी भर्ती

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
aarmy bharti Lansdown

aarmy bharti Lansdown

 

लैंसडौन : गढ़वाल राइफल्स ने सैनिक आश्रितों के कोटे से गौरव सैनानियों और सैनिक आश्रितों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल केंद्र लैंसडाउन की और से डायस स्टेडियम लैंसडाउन में 17 नवंबर से सैनिक जनरल डयूटी (GD) और लिपिक पदों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। जिलेवार होने वाली भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी युवाओं के पास तीन दिन पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है।

ये है भर्ती कार्यक्रम

17 नवंबर को सैनिक GD चमोली।
18 नवंबर को सैनिक GD उत्तरकाशी जिले के लिए।
19 नवंबर को सैनिक GD देहरादून जिले की भर्ती होगी।
20 नवंबर को सैनिक GD टिहरी के लिए भर्ती।
21 नवंबर को सैनिक GD रुद्रप्रयाग की भर्ती।
22 को सैनिक GD हरिद्वार जिले के लिए।
23 को सैनिक GD पौड़ी।
24 और 25 नवंबर को सैनिक GD पौड़ी जिले की भर्ती होगी।
26 और 27 को सैनिक ट्रेडमैन किसी भी राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश।
28 और 29 नवंबर को आरक्षित दिन।
1 दिसम्बर को संगीतकार के लिए योग्यता परीक्षण। और 31 जनवरी 2021 को लिखित परीक्षा सैनिक GD, सैनिक ट्रेडमैन और सैनिक लिपिक।

Share This Article