Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया गैंगरेप, 4 गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
BJP SARKAR

BJP SARKARउधमसिंह नगर : उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुष्कर्म का शिकार अधिकतक नाबालिग बच्चियां हो रही हैं जिनके साथ कुकर्म कर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कई जगहों पर पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार किया गया। जी हां पिता द्वारा अपनी हवस को मिटाने के लिए बेटी के साथ ही दुष्कर्म किया गया। कई आरोपी जेल में हैं लेकिन कई आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे हैं। ताजा मामला उधमसिंह नगर जिले में काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र से सामने आया था। जहां बीते दिनों एक नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का मामला पुलिस के पास आय़ा था। वहीं इसी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला आईटीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत वैशाली कालोनी का है।

लूट के मकसद से आए थे, कुछ नहीं मिला तो दुष्कर्म कर फरार हुए

मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित पक्ष के घर में सामान बिखरा मिला लेकिन सबूतों को जुटाया गया तो पुलिस के सामने चौकान वाला मामला सामने आय़ा। जी हां खुलासा हुआ कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया है। जानकारी मिली कि आरोपी लूट के लिए आए थे लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457,380,327 तथा पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है

Share This Article