Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदान में भी गिरा तापमान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदान में भी गिरा तापमान

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Badrinath< Kedarnath

Badrinath< Kedarnath

 

रुद्रप्रयाग : राज्य में मौसम बदलने लगा है। मौसम बदलने के साथ ही तापमान में कमी नजर आने लगी है। आज सुबह केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। मौसम का हाल मैदान से पहाड़ तक अब बदलता नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून में भी सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

आज सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए थे। दोपहर होते-होते मौसम ने अपना असर दिखाया और केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी होने से धाम में ठंड काफी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि अब मौसम में तेजी से बदलाव आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से परिवर्तन आएगा। रात के वक्त तापमान तेजी से गिरने लगेगा। वहीं, धाम में पहली बर्फबारी से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी राज्य में अच्छी बर्फबारी हो सकती है।

Share This Article