Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : CM त्रिवेंद्र रावत ने लिया बड़ा फैसला, विकास को मिलेगी रफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : CM त्रिवेंद्र रावत ने लिया बड़ा फैसला, विकास को मिलेगी रफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में एलिफेंट रिजर्व बोर्ड को खत्म करने का बड़ा निर्णय लिया गया है। जिसके तहत प्रदेश के 14 एलिफेंट रिजर्व बोर्ड खत्म हो जाएंगे। ऐसा होने से 52 सौ वर्गमीटर किलोमीटर का एरिया एलिफेंट रिजर्व से बाहर हो जाएगा।

वन मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि एलिफेंट रिजर्व एरिया खत्म होने से कई विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिनको करने में दिक्कतें आ रही थी। एलिफेंट काॅरीडोर या रिजर्व बोर्ड के क्षेत्रों में निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। इससे कई विकास योजनाएं भी ठप पड़ी हुई हैं। सरकार के इस निर्णय से विकास को रफ्तार मिलेगी और सरकार की रुकी योजनाओं पर भी काम शुरू हो सकेगा।

Share This Article