Big News : देहरादून से बड़ी खबर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

देहरादून से बड़ी खबर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
ankita lokhande

देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर है। जी हां आज गुरुवार को पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल आज कांग्रेस बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी। हाथ में बैनर लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस रैली में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष नलाल चंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दौसानी सहिक कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन पर  अनुमति का उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने सहित अन्य आरोप खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोप है कि इस दौरान न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया और न ही कइयों ने मास्क लगाया था। साथ ही कांग्रेसियों ने विरोध रैली के लिए जितनों की अनुमति मांगी थी इस रैली में अनुमति से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए और इसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Share This Article