Big News : उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर, एक औऱ भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर, एक औऱ भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
BJP MLA CORONA POSITIVE

BJP MLA CORONA POSITIVE

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। उत्तराखंड शासन में हड़कंप मचा हुआ है। सीएम कार्यालय से लेकर सचिवालय और पुलिस विभाग से लेकर बाजारों में कोरोना ने पैर पसारे हैं। वहीं बड़ी खबर देहरादून से है और भाजपा के लिए हड़कंप मचा देने वाली खबर है। बता दें कि भाजपा के एक औऱ विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दें कि धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिली है कि विधायक की कोरोना रिपोर्ट देर रात आई है जिसमे वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भाजपा विधायक विनोद चमोली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आपको बता दें कि सीएम के एक और ओएसडी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद एक बाऱ फिर से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सेल्फ आईसोलेशन में चले गए हैं. औऱ वहीं दूसरी बार एक बार फिर कैबिनेट बैठक स्थगित कर दी गई है।

उत्तराखंड में कोरोना ने अपना प्रहार सीएम कार्यालय से लेकर सचिवालय और कई विभाग पर किया है। दिग्गज भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीजेपी कार्यालय सील है।

Share This Article