Big News : उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर : अब यहां के विधायक में कोरोना की पुष्टि - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर : अब यहां के विधायक में कोरोना की पुष्टि

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
ayodhaya ram mandir

ayodhaya ram mandirउत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है औऱ बढ़ता जा रहा है। क्या आम क्या खास, क्या अमीर क्या गरीब और मंत्री-विधायक सभी को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। बता दें कि बीते दिन कोरोना के 208 मामले सामने आए जिसके बाद प्रदेश में कुल कोरोना का आंकड़ा 8008 तक पहुंच गया है। वहीं बीते दिन पुरोला से विधायक औऱ रक्षा मंत्री अमित शाह में कोरोना की पुष्टि से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं आज उत्तराखंड के मैदानी जिले के विदायक में भी कोरोना की पुष्टि से भाजपा में हड़कंप मच गया है। जी हां इसकी जानकारी खुद भाजपा विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर दी है। आपको बता दें कि सितारगंज से भाजपा विधायक सौरव बहुगुणा भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने खुद अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट करते हुए दी। विधायक ने लिखा कि 1 अगस्त को सितारगंज से दिल्ली आने के बाद दिल्ली में उन्होंने अपना कोरोनावायरस कराया जिसके बाद वह पॉजिटिव पाए गए हैं। सितारगंज में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से उन्होंने आइसोलेट होकर खुद कोरोना जांच कराने की अपील की है।

Share This Article