Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : AAP का बड़ा ऐलान, CM तीरथ सिंह रावत के खिलाफ उपचुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : AAP का बड़ा ऐलान, CM तीरथ सिंह रावत के खिलाफ उपचुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
aiims rishikesh

aiims rishikesh

देहरादून: उत्तराखंड की सियासत में आम आमदी पार्टी की दस्तक के बाद कर्नल अजय कोठियाल ने आप ज्वाइन की थी। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वो उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल ने गुरुवार को देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह गंगोत्री सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

अजय कोठियाल ने कहा कि पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी।

Share This Article