Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : बंशीधर भगत का बयान, BJP गैरसैंण में बना सकती है पार्टी कार्यालय - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : बंशीधर भगत का बयान, BJP गैरसैंण में बना सकती है पार्टी कार्यालय

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
banshidhar bhagat

banshidhar bhagat

 

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा संगठन से बड़ी खबर है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गैरसैंण में भाजपा कार्यालय खोले जाने के संकेत दिए हैं। देशभर में भाजपा हाईटेक कार्यालय बना रही है। उत्तराखंड भाजपा का देहरादून में 3 मंजिला प्रदेश कार्यालय का निर्माण भी शुरू हो चुका है।

साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में भी भाजपा हाईटेक कार्यालय बना रही है। कई जिला मुख्यालय में भाजपा के कार्यालय बनकर तैयार भी हो गए हैं। भाजपा गैरसैंण में भी कार्यालय बना सकती है। इसके संकेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दे दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि यदि गैरसैंण में भाजपा को कार्यालय की आवश्यकता पड़ी तो पार्टी गैरसैंण में भी कार्यालय बनाएगी।

जिस तहर से त्रिवेंद्र सरकार के एजेंडे में गैरसैंण का विकास है। साथ ही ग्रीष्मकालीन राजधानी को स्थाई राजधानी के रूप में दिखाए जाने का सपना भी दिखाया जाने लगा है। उससे लगता है कि उत्तराखंड भाजपा गैरसैंण में कार्यालय बना सकती है। भाजपा सरकार ने ही गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का निर्णय लिया है, जो पिछले 20 सालों में कोई सरकार नहीं ले पाई।

माना जा रहा है कि उत्तराखंड भाजपा गैरसैंण में पार्टी कार्यालय खोल सकती है। क्योंकि ग्रीष्मकालीन में जब कामकाज गैरसैंण से चलेगा, तो पार्टी को भी गैरसैंण में कार्यालय की जरूरत होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ संकेत दिए हैं कि पार्टी को यदि गैरसैंण में कार्यालय खोलने की आवश्यकता होगी तो पार्टी कार्यालय खोलेगी और यदि पार्टी ऐसा निर्णय लेती है, तो फिर यह त्रिवेंद्र सरकार की पहल पर भी चार चांद लगाने जैसा होगा।

Share This Article