Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : मां की डांट से नाराज होकर घर से भागी, 4 युवकों ने किया गैंगरेप - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : मां की डांट से नाराज होकर घर से भागी, 4 युवकों ने किया गैंगरेप

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
Gangrape breakimg news

Gangrape breakimg news

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। बता दें कि मां की डांट से घर से निकली लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। इस घटना को अंजाम मेरठ में दिया गया है। जानकारी मिली है कि लड़की मां की डांट से नाराज होकर निकली थी। और वो सहारनपुर से मेरठ जाने के दौरान आरोपितों के जाल में फंस गई। ज्वालापुर की पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में रहती है जो की मां की डांट से नाराज होकर 10वीं घर से चली गई। जब वो घर नहीं लौटी तो उसके माता पिता ने पुलिस को शिकायत की लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। करीब 20 दिन बाद लापता छात्रा नाटकीय घटनाक्रम के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर अपने एक रिश्तेदार को मिली थी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने सारी आपबीती सुनाई जिसे सुन परिवार वाले दंग रह गए।

किशोरी ने पुलिस को बताया कि सहारनपुर से मेरठ जाते समय रोडवेज बस में उसे तीन युवक मिले थे। वो उनके साथ मेरठ चली गई थी। जहां युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। ये जानकारी ल़ड़की के परिजनों ने पुलिस को दी जिसके पुलिस ने आरोपितों की धर पकड़ के लिए जाल बिछाया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एसएसआइ नितेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठिट की गई और आऱोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो पेशे से गन्ना छीलने का काम करते हैं। मजदूर हैं। बताया कि वो उस दिन मेरठ काम के लिए जा रहे थे कि उन्हें बस में लड़की मिली। उसे अकेली पाकर उन्होंने ने उसे बहलाया और अपने साथ ले गए। वहीं तीनों ने अपने ठेकेदार के साथ मिलकर एक एक कर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित अब्दुल कादिर, इसरार, ठेकेदार अहसान और नदीम निवासी नथमलपुर चिलकाना सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने घटना को अंजाम मेरठ के गांव खांसी परतापुर में दिया था। आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article