Big News : उत्तराखंड से बड़ी खबर : 80 लोगों में कोरोना की पुष्टि, 72 सफाई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 80 लोगों में कोरोना की पुष्टि, 72 सफाई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Badrinath

Badrinathउत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक बार फिर बड़ी खबर है। जी हां बुधवार को एक बार फिर से उधमसिंह नगर में कोरोना विस्फोट हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किच्छा में 72 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये सभी मरीज नगरपालिका के कर्मचारी है। मिली जानकारी के अनुसार किच्छा अस्पताल  की टीम द्वारा नगरपालिका के कर्मचारियों का सैंपल लिया गया था जिसमे में 72 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।। वहीं इसके बाद स्वास्थ्य विभाग समेत पुलिस प्रशासन लोगों लोगों में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि किच्छा और रूद्रपुर जिला अस्पताल से 96 सैम्पल दिल्ली लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। जिसके बाद देर रात 96 सैम्पलों कि जांच रिपोर्ट में 80 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसमें 72 लोग किच्छा नगरपालिका के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। वहीं 8 कोरोना संक्रमित मरीज रुद्रपुर से हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी संक्रमित मरीजों को कोविड 19 केयर सेंटर में भर्ती करने की तैयारी कर रहा है।

एसीएमओ अविनाश खन्ना ने बताया कि अभी दिल्ली लैब से 96 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमे से 80 लोग संक्रमित पाए गए है। सभी को टीम द्वारा कोविड केयर सेंटर में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।

Share This Article